"माझी शाळा" या ब्लॉगला भेट देणाऱ्या आपण सर्व मान्यवरांचे सहर्ष हार्दिक स्वागत आहे..!!

स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषणे

 


     ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 1     

        मेरे सभी आदरणीय अध्यापक गण उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे दोस्तो आज 15 अगस्त है | हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमारी स्वतंत्रता का उत्सव है। इस वर्ष हम अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

गुलाम बने इस देश को आजाद तुमने कराया है,
सुरक्षित जीवन देकर तुमने कर्ज़ अपना चुकाया है,
दिल से तुमको नमन है करते,
ये आजाद वतन जो दिलाया है।
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं
कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है|
~~●~~~~●~~
 ❂~~●~~~~~~~~●~~
                     👇👇 CLICK HEAR 👇👇

     ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 2     

      मेरे सभी आदरणीय अध्यापक उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे मित्रों को स्वातंत्र्य दिन की शुभकामनाये और प्यारे तिरंगे को दिल से सलाम.... हमलोग काफी भाग्यशाली है कि हमारे पूर्वजों ने हमें शांति और खुशी की धरती दी है जहाँ हम बिना डरे रातों में सो सकते हैं और अपने स्कूल तथा घर में पूरा दिन मस्ती कर सकते हैं। हमारा देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त, और कई दूसरे क्षेत्रों में विकसित कर रहा है जो कि बिना आजादी के संभव नहीं था।

       परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स जैसे खेलों में सक्रिय रुप से भागीदारी करने के द्वारा हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। हमें अपनी सरकार चुनने की पूरी आजादी है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उपयोग कर रहे हैं। हालाँकि हमें खुद को अपने देश के प्रति जिम्मेदारीयों से मुक्त नहीं समझना चाहिये। देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, किसी भी आपात स्थिति के लिये हमें हमेशा तैयार रहना चाहिये।
~●~~~~~~●~~
Pdf डाउनलोड करा प्रिंट करा व विद्यार्थ्यांना सरावासाठी देऊ शकतो.....

~●~~~~~~~~●~~

     ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 3     

      मेरे सभी आदरणीय अध्यापक गण उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे मित्रों को सुबह का नमस्कार। इस महान राष्ट्रीय अवसर को मनाने के लिये आज हमलोग यहाँ इकठ्ठा हुए हैं। जैसा कि हम जानते है कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिये एक मंगल अवसर है। ये सभी भारतीय नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण दिन है तथा ये इतिहास में सदा के लिये उल्लिखित हो चुका है। ये वो दिन है जब भारत के महान स्वतंत्रता सेनानीयों द्वारा वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटीश शासन से हमें आजादी मिली। भारत की आजादी के पहले दिन को याद करने के लिये हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते है साथ ही साथ उन सभी महान नेताओं के बलिदानों को याद करते है जिन्होंने भारत की आजादी के लिये अपनी आहुति दी।

      ब्रिटीश शासन से 15 अगस्त 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली। आजादी के बाद हमें अपने राष्ट्र और मातृभूमि में सारे मूलभूत अधिकार मिले। हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये और अपने सौभाग्य की प्रशंसा करनी चाहिये कि हम आजाद भारत की भूमि में पैदा हुए है। गुलाम भारत का इतिहास सब कुछ बयाँ करता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने कड़ा संघर्ष किया और फिरंगियो कें क्रूर यातनाओं को सहन किया। 

    ब्रिटीश शासन से आजादी कितनी मुश्किल थी। इस ने अनगिनत स्वतंत्रता सेनानीयों के जीवन का बलिदान और 1857 से 1947 तक कई दशकों का संघर्ष लिया है। भारत की आजादी के लिये अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले आवाज ब्रिटीश सेना में काम करने वाले सैनिक मंगल पांडे ने उठायी थी। बाद में कई महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने संघर्ष किया और अपने पूरे जीवन को आजादी के लिये दे दिया। हम सब कभी भी भगत सिंह, खुदीराम बोस और चन्द्रशेखर आजाद को नहीं भूल सकते जिन्होंने बहुत कम उम्र में देश के लड़ते हुए अपनी जान गवाँ दी। हम नेताजी और गाँधी जी संघर्षों को कैसे दरकिनार कर सकते हैं। गाँधी जी एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारतीयों को अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। वो एक एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने अहिंसा के माध्यम के आजादी का रास्ता दिखाया और अंतत: लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को वो दिन आया जब भारत को आजादी मिली। जय हिन्द।
~~●~~~~~~~~●~~❂ 

     ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 4     

   आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित शिक्षकगण मेरे साथियों। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त कर मुझे हर्ष की अनुभूति हो रही है।

    यह हमारा 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह है। आज से ठीक 76 वर्ष पूर्व, हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्व रखता है।
अनेकता मे एकता...
इस देश की शान है...!
इसीलिए गर्व से कहता हू...
मेरा भारत महान है...!!

    आज से 76 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।
~~●~~~~~~~~●~~

              ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 5    
 

        आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित शिक्षकगण मेरे साथियों। सभी सम्मानित लोगो को सादर प्रणाम ! आज, हम अपने देश के एक बहुत ही खास दिन – स्वतंत्रता दिवस – का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। यह एक ऐसा दिन है जब हर भारतीय गर्व और खुशी महसूस करता है। इस दिन, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता दिवस ब्रिटिश शासन से हमारे देश की आजादी का जश्न मनाने का दिन है। 76 वर्ष पहले 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन भारत आज़ाद हुआ था। यह हमारे देश और नागरिको के लिए गर्व वाला दिन है। हमारे पूर्वजों ने आज़ादी की लड़ाई और हमारे लिए अपना जान न्योछावर किया, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अपने देश को एक बेहतर देश बनाने की शपथ लेनी चाहिए।
    सभी को आजादी की 77 वीं वर्षगाठ पर ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिन्द! जय भारत!
~~●~~~~~~~~●~~

             ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 6     

      मेरे सभी आदरणीय अध्यापक उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे मित्रों को स्वातंत्र्य दिन की शुभकामनाये और प्यारे तिरंगे को दिल से सलाम

      भारत 15 अगस्त 2023 का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस दिन अपने सभी आजादी के नायकों को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। आजादी के इस पर्व पर सभी शैक्षिक संस्थान और ऑफिस में आजादी के सेनानियों को याद किया जाता है और झंडा फहराया जाता है।

     साथियों आइए हम सभी मिलकर तिरंगे को नमन कर आजादी का यह महोत्सव मनाते हैं और सभी सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं। अंत में मैं आप सभी को आजादी के पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहती हूं। धन्यवाद! जय भारत! जय हिंद!
~~●~~~~~~~~●~~

    ❂~~●~~~~~~~~●~~
                       CLICK HEAR   
           ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 7     

     आज स्वातंत्र्य दिन सभा में मौजूद सभी बड़ो को मेरा प्रणाम, आदरणीय मेरे मुख्याध्यापक महोदय और मेरे प्रिय शिक्षक आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    मैं आज आप सभी के सामने आजादी के इस पावन पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत करने आई हूं। आज देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और हम सभी इस स्वतंत्रता के लिए सभी सेनानियों को नमन करते हैं। 15 अगस्त 1947 में भारत को एक आजाद राष्ट्र के रूप में पहचान मिली थी। इस पहचान के लिए देश के सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

    यूं तो आजादी का यह उत्सव हर घर में और हर संस्थान में देखने को मिलता है लेकिन नेशनल लेवल पर दिल्ली के लाल किले पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से देश के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं और झंडा फहराते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं और भाषण देते हैं। भाषण सुनने के लिए लाल किले पर लोगों की भीड़ उमड़ी होती है। साथ ही सेना की टुकड़ियों को प्रधानमंत्री सलामी देते हैं। सेना का बैंड पर इस खास दिन को और खूबसूरत बना देता है।

अनेकता मे एकता...

इस देश की शान है...!

इसीलिए गर्व से कहता हू...

मेरा भारत महान है...!!

~~●~~~~~~~~●~~

             ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 8     

     मेरे सभी आदरणीय शिक्षकगण उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे मित्रों को स्वातंत्र्य दिन की शुभकामनाये और प्यारे तिरंगे को दिल से सलाम.... आज हम यहां भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने आये हैं.
     15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों से आजादी मिली। भारत के प्रथम प्रधान मंत्री चाचा नेहरू ने नई दिल्ली में लाल किले पर भारतीय ध्वज फहराया। उस दिन उन्होंने अपना प्रसिद्ध भाषण भी दिया। इसे "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" कहा गया।
इस दिन भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। आज़ादी पाना आसान नहीं था. अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु हो गई थी। वे देश को आज़ाद कराने के लिए शहीद हुए थे। हमें उनके साहस और संघर्ष को याद रखना चाहिए।
      200 वर्षों तक बहादुरी से लड़ते रहे। हमें उन्हें याद रखना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। झंडा ऊँचा करो और राष्ट्रीय गीत गाओ। झंडे को नीचे न रखें. झंडा मत फाड़ो. आज़ादी बहुत ज़रूरी है इसलिए इसे सुरक्षित रखें। इसी के साथ मैं अपना भाषण समाप्त करता हूं। धन्यवाद और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ!
~~●~~~~~~~~●~~❂ 

             ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 9     

     आज के स्वतंत्रता समारोह मे उपस्थित सभी मान्यवर गन,  मेरे सभी आदरणीय शिक्षकगण और प्यारे दोस्तो को स्वातंत्र्य दिन की शुभकामनाये... आज मैं स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटा सा भाषण देने जा रहा हूं।
     आज हमारा 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस है। हमें श्रद्धापूर्वक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। झंडे का सम्मान करना और राष्ट्रगान गाना बहुत जरूरी है. हमें इस दिन अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए।
       15 अगस्त ब्रिटिश साम्राज्य से राष्ट्रीय स्वतंत्रता की वर्षगांठ का प्रतीक है।
इसके अलावा, यह भारत के लोगों के लिए सबसे शुभ दिन है क्योंकि भारत बहादुर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बहुत सारे कष्टों और बलिदानों के बाद स्वतंत्र हुआ है।
उस दिन के बाद से 15 अगस्त भारतीय इतिहास और हर भारतीय के दिल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन बन गया। साथ ही पूरा देश इस दिन को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर मनाता है। धन्यवाद! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
~~●~~~~~~~~●~~

             ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 10     

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
हमारे देश के युवाओं में देश को बदलने की ताकत है। वैसे किसी ने ठीक ही कहा है कि भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम देश की सेवा करें और अपने देश को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
अंग्रेजों से आजादी पाना आसान नहीं था। और यह हमारे स्वतंत्रता सेनानी के संघर्ष और कठिनाई के कारण है कि हम अब एक स्वतंत्र देश में रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लड़ी गई लंबी लड़ाई और उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं,... जय हिंद, जय भारत...!!
~~●~~~~~~~~●~~

             ★स्वतंत्रता दिवस हिंदी भाषण 11     

    मेरे सभी आदरणीय अध्यापक गण उपस्थित सभी मान्यवर गन और प्यारे दोस्तो आज 15 अगस्त है | हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमारी स्वतंत्रता का उत्सव है।

   स्वतंत्रता दिवस मनाने का एक मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस देश को उनके लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए किए गए बलिदानों से अवगत कराना है।

    सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि यह उन्हें बताता है कि कैसे हमारे देश को अंग्रेजों की पकड़ से आजादी मिली। और हमारे स्वतंत्रता सेनानी ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसके बारे में। साथ ही, हम अपने बच्चों को अपने देश के इतिहास से अवगत कराने के लिए भी ऐसा करते हैं। ये बात हवाओं को भी बताये रखना,

रौशनी होगी चिरागों को भी जलाये रखना,

लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने,

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना

~~●~~~~~~~~●~~

🔴🔵🟢🔘🟢🔵🔴

No comments:

Post a Comment